Varanasi Weather Update : बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान ने काशी को आठ महीने की घोर तपिश से राहत दिला दी। सोमवार को सूर्यास्त के बाद लगातार पांच घंटे तक बारिश होती रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ पांच डिग्री का ही फर्क रह गया। एक ओर सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ऊपर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
बारिश ने शहरियों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन दूसरी ओर रोहनिया और मोहनसराय के कई गांवों के खेतों में काटकर छोड़ी गईं धान की फसलें गीली हो गईं। बारिश के साथ ही 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। पुरवा का असर कम हो चुका है। शाम 6:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बनारस स्टेशन, शिवपुर, सिंधौरा, रामनगर, कैंट, लंका, अस्सी, मंडुआडीह, मैदागिन आदि सभी इलाकों में बारिश होती रही। सड़कों पर जलभराव और गलियों में कीचड़ हो गया।
सोमवार को सुबह गंगा किनारे और गांवों में भयानक धुंध छाई रही। इस सीजन में पहली बार इतना कोहरा छाया रहा। बाबतपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश का आंकड़ा मिमी के बजाय सिर्फ ट्रेस ही किया गया।
मोंथा का असर जारी: 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, तूफान कब मरेगा?
लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोंथा चक्रवाती तूफान के चलते मौसम की स्थिति पलटी। 28 और 29 को हल्की वहीं 30 अक्टूबर को जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मोंथा इसके बाद कमजोर पड़ जाएगा।
You may also like

बहराइच नाव हादसे में 13 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू, 8 अब भी लापता, एक महिला की मौत

30 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल : कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पत्नी से हो सकती है नोकझोंक

जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत: क्या है सच?

30 अक्टूबर 2025 मिथुन राशिफल: कमाई के मिलेंगे तगड़े अवसर, रुका हुआ काम होगा पूरा

30 अक्टूबर 2025 वृषभ राशिफल: भगवान शिव पर चढ़ाएं जल, आर्थिक रूप से मिलेगी सफलता




