गुवाहाटी, 1 जून . मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रसिद्ध कवयित्री, गीतकार, बाल-साहित्यकार और लोक-संस्कृति की गहन शोधकर्ता स्व. निर्मलप्रभा बरदलै को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका कालजयी साहित्यिक योगदान असमिया भाषा और संस्कृति को सजीव बनाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा, “नीला बाइदेउ द्वारा रचित अर्थपूर्ण गीतों में हम अपने बचपन और किशोरावस्था की अनेक यादें ढूंढ़ सकते हैं. उनके जीवन की प्रेरणा न केवल असम के साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत को जीवंत बनाए रखेगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी उनकी रचनाओं पर चर्चा करने हेतु प्रेरित करेगी.”
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि निर्मलप्रभा बरदलै की साहित्य साधना असम के सांस्कृतिक आत्मा को सुदृढ़ करती है और उनके कार्यों से आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है.
/ श्रीप्रकाश
You may also like
Report : सिंधु जल संधि स्थगित होने से पाकिस्तान में गहराता जा रहा है जल संकट, पंजाब सबसे ज्यादा हो रहा है प्रभावित...
Dream job in railway: KRIDE में बंपर भर्तियां जल्द संभव! 2025 के लिए तैयार रहें उम्मीदवार!
खुशखबरी! 1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर हुए सस्ते, सीधे आपके बिज़नेस को मिलेगी राहत! जानें नई कीमतें!
किसानों ने वैज्ञानिकों से किसया संवाद, शंकाओं का किया समाधान
फिल्म एल्बम निर्माता सुनील यादव की गिरफ्तारी पर रोक