रांची, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट की ओर से 22 अक्टूबर से राम कथा का आयोजन किया जाएगा. ट्रस्ट के संयोजक राजेश गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रख्यात कथावाचक राजन महाराज एक बार फिर रांची में रामकथा करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कथा बरियातू हिल व्यू रोड स्थित हिल टॉप बैंक्विट हॉल में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी. इस दौरान राजन महाराज द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन से जुड़े अन्य पहलुओं पर कथा कही जाएगी. उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है. राजन महाराज 22 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे और उसी दिन कथा शुरू होगी.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2025 का ऐलान, हंगरी के लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को मिला ये सम्मान
सिनेजीवन: सैफ अली खान ने अपने घर पर हुए हमले को किया याद और पूजा भट्ट ने सुनाया 'दुश्मन' का किस्सा
कच्छ के रेगिस्तान से सौराष्ट्र के तट तक गुजरात भारत के ऊर्जा परिदृश्य को दे रहा आकार : करण अदाणी
पंजाब की मोगा पुलिस ने हथियारों के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
महागठबंधन में सबकुछ ठीक, समन्वय समिति जो फैसला लेगी उसे मानना होगा: तारिक अनवर