भागलपुर, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिलने पर जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, अंचल पदाधिकारी की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। नारेबाजी करते हुए पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि में घोटाला की जांच कराने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।
इस मौके पर अजीत कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अब तक मुआवजा राशि नहीं दिया गया है। जबकि अंचल पदाधिकारी रवि कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्वे रिपोर्ट कराया है। जिसकी सूची में बाढ़ प्रभावित लोगों का नाम दर्ज होने पर कुछ ही लोगों को मुआवजा राशि मिली है। बाकी बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।जो बाढ़ मुआवजा राशि में घोटाला की पोल खुल रही है।
.
इसके लिए बिहार सरकार, स्थानीय विधायक, सहित उच्च अधिकारियों से मांग किया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के मुआवजा राशि में हुए घोटाला की जांच करें और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि दिया जाए। इस दौरान काफी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
फेम के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन गईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस अल्लाह हू अकबर छोड़ जपने लगीं राम`
मुगलों से बचने के लिए हिंदु महिलाएं पहनती थी ये चीज डर के मारे मुगल छूते तक नहीं थे`
बाबा वांगा की डरावनी भविष्यवाणी- इस देश में शुरू होगा मुस्लिम शासन पृथ्वी के अंत को लेकर कही बड़ी बात`
दिल्ली में राजदूतों संग गोलमेज बैठक, सर्बानंद सोनोवाल बोले– भारत 01 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश रोडमैप के साथ दुनिया के लिए दरवाजे खोल रहा
बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी का धूमधाम से मनाया