राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में अपने प्रतिबंधित संगठन में लोगों की जबरन भर्ती और जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में तीन माओवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रांची, झारखंड की एक विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार (30 मई) को दाखिल पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने कृष्णा हंसदा उर्फ सौरव दा उर्फ अविनाश दा, अभिजीत कोरा उर्फ मतला कोरा उर्फ सुनील कोरा और रामदयाल महतो उर्फ नीलेश दा उर्फ बच्चन दा पर 2023 सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी साजिश मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हंसदा प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य था, कोरा उसके सशस्त्र कार्यकर्ताओं में से एक था और महतो उसका विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था। जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कोरा बिहार का रहने वाला है, जबकि अन्य दो झारखंड के मूल निवासी हैं। इसमें कहा गया है, "ये तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के सक्रिय सदस्य पाए गए तथा झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ क्षेत्र में जबरन वसूली, सशस्त्र धमकी और जबरन भर्ती से जुड़ी इसकी बड़ी साजिश का हिस्सा थे।"
You may also like
अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार गिरफ्तार
अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ छापा, दाे टन काेयला जब्त
IPL में 20 लाख से 'करोड़पति' बने Rajat Patidar! जानें RCB स्टार की संपत्ति और कमाल का सफर
आईपीएल फ़ाइनल: पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ाई, अय्यर समेत तीन बल्लेबाज पवेलियन लौटे
Sensation in Islamabad: युवा TikTok स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या, देशभर में सदमा