जयपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में चहेते नेताओं या अपने गुट के नेताओं की सिफारिश करने को लेकर बड़ी बात कही है। प्रदेश में जल्द ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होने वाली है। इस संबंध में अशोक गहलोत ने अब बोल दिया कि जिलाध्यक्षों में कोई नेता पंचायती नहीं करें,मंत्री बनना आसान है ये मुश्किल, किसी गुट का बने सबको साथ लेकर चले।
खबरों के अनुसार, तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हाईकमान चाहता है जिलाध्यक्षों पर निष्पक्ष होकर असली फीडबैक हमारे पास आए। वह तभी आएगा जब कोई नेता पंचायती नहीं करें, पर्यवेक्षकों से सिफारिश नहीं करे। उन्होंने ये भी बोल दिया कि किसी भी गुट का जिलाध्यक्ष बने वो सभी को साथ लेकर चले।
आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से जल्द ही 48 जिलों के जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने पैनल तैयार कर लिया है। नए जिलाध्यक्षों का ऐलान नवंबर में किए जाने की संभावना है।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की भारतीय मूल के खिलाड़ी राम भक्त से हाथ मिलाने की तस्वीर हुई वायरल, लोग बोले- अब डिनर के लिए आटा मंगेगा

दिल्ली फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना...जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज का मौसम 26 अक्टूबर: बंगाल की खाड़ी में बन रहा खतरनाक चक्रवाती तूफान, जानिए दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल

Harry Brook ने रच डाला इतिहास,महारिकॉर्ड बनाने वाले इंग्लैंड के छठे क्रिकेटर बने

महिला विश्व कप : सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश से भिड़ंत, तैयारियों को परखने उतरेगी टीम इंडिया




