Next Story
Newszop

IPL 2025: आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने साई सुदर्शन

Send Push

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया है। शुक्रवार रात खेले गए एलिमिनेटर मैच में उसे पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने एक बार फिर से अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है।

उन्होंने 49 गेंदों पर 80 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में अपने सात सौ रन पूरे किए। वह आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और शुभमन गिल एक आईपीएल सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।

साई सुदर्शन ने आईपीएल के इस संस्करण के 15 मैचों में सर्वाधिक 759 रन बनाए हैं। सुदर्शन आईपीएल इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव के पास भी ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। वह अभी तक 673 रन इस संस्करण में बना चुके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now