इंटरनेट डेस्क। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष कपूर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभिनेता आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार, ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर पर महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि आशीष कपूर ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेता ने महिला के साथ बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में 11 अगस्त को दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने करवाई करते हुए आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
PM Vishwakarma yojana: जाने पीएम विश्वकर्मा योजना में आपको मिलते हैं क्या क्या लाभ
भारत ने सप्लाई चेन की मजबूती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की यात्रा शुरू की
'द बंगाल फाइल्स' की धीमी शुरुआत, पहले दिन फीकी पड़ी कमाई
राजस्थान रोडवेज को बड़ी सौगात, 172 नई बसों को सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी
ट्रंप की नई टैरिफ नीति के बाद PM Modi ने ले लिया है ये बड़ा फैसला, नहीं करेंगे ऐसा