इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से मिला है। नोबेल समिति ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की। खबरों के अनुसार, साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नोबेल समिति की ओर से जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के वैज्ञानिकों को 'धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास' (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। इससे पहले सोमवार को नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इस साल तीन वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को चिकित्सा क्षेत्र का नेबोल पुरस्कार दिया गया था।
वहीं मंगलवार को फिजिक्स का नोबेल तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिला था। जल्द ही साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। आगामी समय ही बताएगा कि शांति का नोबेल पुरस्कार किसे मिलेगा।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
UPSC इंटरव्यू में फ़ेल होने के बावजूद ऐसे मिल सकती है सरकारी नौकरी
ILT20 2025-26: वानिंदु हसरंगा की जगह डेजर्ट वाइपर्स में शामिल हुए अफगानी स्पिनर नूर अहमद
Wine Making Process- शराब की एक बोतल बनाने में कितने अंगूरों का होता प्रयोग, जानिए पूरी डिटेल्स
अपने स्तन के दूध को बेचकर परिवार का` सहारा बनी यह महिला बोली- इससे चलता है मेरे परिवार का खर्च
Pregnancy Tips- स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट प्रेग्नेंसी के बाद दूसरा बच्चे के लिए कितना गैप होना चाहिए, आइए जानें