इंटरनेट डेस्क। पंजाब में बाढ़ ने लोगों को स्थिति खराब कर दी है। फसले खराब हो चुकी हैं, खेतों की मिट्टी बह गई और तो और लोगों के आशियाने उजड़ गए है। पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है।
खबरों की माने तो हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी भाजपा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए मोर्चा संभाल रखा है। सीएम सैनी ने पंजाब को राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही काफी राहत सामग्री भी भेजी है। इसी तरह अगर आप की बात की जाए तो पहले अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाल रखा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने भी हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं से हर संभव मदद पहुंचाने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
You may also like
'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पर शिकंजा
मोदी ने 1 रुपये में 1050 एकड़ जमीन अडानी को दे दी, 10 लाख पेड़ काटने की तैयारी; AAP का बड़ा आरोप
भैंस का मांस ढेर सारे` रसगुल्ले और शराब…इस बॉलीवुड कपल की डाइट जानकर चौंक जाएंगे आप
वायु प्रदूषण के कारण काला पड़ रहा है लाल किला: स्टडी
प्रतापनगर पुलिस की कार्रवाई: 30 लाख रुपये कीमत का 400 किलो अवैध डोडा चूरा और स्कॉर्पियो जब्त