Next Story
Newszop

Travel Tips: छोड़े सबकुछ और निकल जाएं घूमने के लिए इन विदेशी जगहों पर, आ जाएगा आपको मजा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आपने विदेश की यात्रा खूब की हैं और आप लंदन से लेकर श्रीलंका तक घूम चुके हैं, लेकिन अगर आप विदेश के नाम पर इन जगहों पर नहीं गए तो फिर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। यह वो जगहें जो आपको पसंद आने वाली है। जी हां आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप घूम सकते हैं और आनंद ले सकते है।

पुर्तगाल
आपको इस बार घूमने के लिए पुर्तगाल जाना चाहिए। परियों जैसे महल, खूबसूरत समुद्र का किनारा और अनोखी वास्तुकला से पुर्तगाल किसी का भी दिल जीत सकता है। यहां आप घूमते वक्त इस देश की संस्कृति, खानपान और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अल्बानिया
आप ग्रीक और रोमन इतिहास में रुचि रखते हैं, तो अल्बेनिया आपके लिए बेस्ट जगह है। समुद्र के खूबसूरत किनारे यहां घूमने का मजा और बढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं, यहां की गलियों में आपको आपको यहां की असली संस्कृति देखने को मिलेगी।

pc- useteleport-com

Loving Newspoint? Download the app now