इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा होने वाला है। कांग्रेस बुधवार को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव, आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेगी। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेसकार्यसमिति की अहम बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

आजादी के बाद हो रही बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आजादी के बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यसमिति सदस्यों के अलावा बैठक में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विधानमंडल दल के नेता शामिल होंगे।

क्या बोले वेणुगोपाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा आज, जब बिहार एक ओर आशा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति और दूसरी तरफ घृणा, हिंसा, बेरोजगारी और संविधान को नष्ट करने के बीच के दोराहे पर खड़ा है, हमारी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बिहार के लोगों को बिहार के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश देने के लिए ही आयोजित की जा रही है।
pc- youtube,aaj tak,ndtv.in
You may also like
कांग्रेस ने झारखंड में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की
ध्रुपद के जादूगर राम चतुर मल्लिक : जिनके गायन ने उस्ताद बड़े गुलाम अली को दंग कर दिया
महाराष्ट्र : लातूर से उठी एकता की आवाज, “आई लव इंडिया” के साथ सभी धर्मों को दिया बराबरी का सम्मान
बच्चा पैदा होने के बाद कब बनाएं शारीरिक संबंध? जानिए सही समय और जरूरी बातें!
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना अंतिम मैच खेलने वाले हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली? अजित अगरकर ने दिया ये हिंट