इंटरनेट डेस्क। भगवान जगन्नाथ की नगरी ओडिशा के पुरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे देश प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। वैसे इस घटना को अंजाम देने वाले शिक्षित लोग है। दरअसल, यहां पर एक कॉलेज लेक्चरर ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी और एक युवक पर हथौड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं पत्नी भी शिक्षिका है। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों को अर्धनग्न कर शहर की सड़कों पर घुमाया गया।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज लेक्चरर और उसके साथी ने महिला और एक अन्य शख्स पर हथौड़े से हमला कर दिया और उन्हें बीच रोड पर कपड़े फाड़कर घुमाया। बताया जा रहा है कि यह हमला अवैध संबंधों के शक में किया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पति से अलग रह रही थीं शिक्षिका
इस मामले में पुलिस ने बताया कि 37 साल की शिक्षिका काफी समय से 43 साल के पति से अलग रह रही थीं। शिक्षिका घरेलू हिंसा की शिकायत के चलते पति से अलग पुरी जिले में एक किराये के घर में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रही थीं। बीते मंगलवार को लेक्चरर और उसका एक दोस्त अचानक महिला के घर पहुंचे। दोनों ने महिला और एक अन्य शख्स को घर में पाकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को गंभीर चोट आईं हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हथौड़े से हमला करने के बाद दोनों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह महिला को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ ले गया। दोनों ने मिलकर महिला और उस शख्स को माला पहनाई। साथ ही उस शख्स से महिला की मांग में सिंदूर भी भरवाया। दोनों को बीच सड़क पर घुमाया।
pc-amar ujala scmp.com
You may also like
एमएस धोनी का ये अंदाज देखा क्या, जिंस-टी शर्ट पहनकर थामा बल्ला, देखने के लिए फैंस का उमड़ा हुजूम
पीएम मोदी ने गाजा शांति योजना पर नेतन्याहू को दी बधाई
जीजा-साली से अकेले में हुई एक भूल फिर` कर बैठे ऐसा कांड पहुंच गए जेल दीदी बोली- मुझे तो कभी पता ही नहीं लगता अगर…
हमारा राज्य झीलों को पानी से भरने में एशिया में सबसे अच्छा काम कर रहा है : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरने से एक की मौत, कई मजदूर घायल