नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इसी साल कराए जाने हैं। बिहार विधानसभा में 243 सीट हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग दशहरा के बाद अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर 2025 में कराने का चुनाव आयोग का इरादा है। बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 15 या 20 नवंबर को कराई जा सकती है।
बिहार में फिलहाल एनडीए सत्ता में है। एनडीए में सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू, बीजेपी, चिराग पासवान की एलजेपी-आर, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी हैं। जबकि, विपक्ष के महागठबंधन में लालू यादव की आरजेडी, कांग्रेस, वामदल, मुकेश सहनी की वीआईपी शामिल हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 75 सीट मिली थीं। जबकि, 74 सीट जीतकर बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी। नीतीश कुमार की जेडीयू को 43 सीट मिली थीं। वहीं, एलजेपी को 1 सीट हासिल हुई थी।
बिहार विधानसभा के 2020 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट मिल सकी थीं। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 5 सीट पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन उनके 4 विधायक आरजेडी में चले गए थे। अगर 2015 के मुकाबले 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों को देखें, तो आरजेडी को 2015 में 80 सीट मिली थीं। जेडीयू 71 सीट लाई थी। वहीं, बीजेपी को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में 53 सीट हासिल हुई थीं। 27 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। एलजेपी को 2015 में 2 सीट पर जीत मिली थी। जबकि, अन्य पार्टियां और निर्दलीय 31 सीट पर जीते थे। इस तरह देखें, तो आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस को 2015 के मुकाबले 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ। जबकि, बीजेपी की सीटें बढ़ी थीं। इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश में है। जबकि, विपक्ष का महागठबंधन उसे सत्ता से बाहर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
The post Bihar Assembly Election 2025 Dates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कब?, 2015 और 2020 में पार्टियों को मिली सीटों का आंकड़ा देखिए appeared first on News Room Post.
You may also like
शादी` से पहले सुहागरात मनाने पहुंचा मंगेतर, किया ऐसा कांड, दुल्हन लगी रोने, कहा- तुम ये क्या…
जींद : टीबी की दवा ले रहे 23 टीबी मरीजों को कर्मचारियों ने लिया गोद
हिसार : विस्तार विशेषज्ञ नवीनतम शोध व तकनीकों को किसानों तक पहुंचाए : प्रो. बीआर कम्बोज
जींद : सर्वजातीय खाप की मांग, खत्म हाे लिव इन रिलेशन
हिसार : खेजड़ली बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाए: नरसी राम बिश्नोई