इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अफगनिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच असीम मुनीर ने तालिबान शासन को धमकाने की कोशिश की है। वहीं अफगानिस्तान में भारत की दखल की बात भी कही है। पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि तालिबान शासन को अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान में हमले करने वाले गुटों पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुनीर ने कहा कि भारत से मदद पा रहे गुटों को अफगानिस्तान की धरती पर पनाह मिल रही है, जो दोनों देशों में तनाव की बड़ी वजह है।
शनिवार को एबटाबाद में सैन्य अकादमी के कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने अफगानिस्तान और भारत पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल रोकना होगा। मुनीर की यह टिप्पणी पाकिस्तान आर्मी के शुक्रवार रात अफगानिस्तान में किए हमले के बाद आई है। इस हमले में अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।
हम हार नहीं मानेंगे: मुनीरअसीम मुनीर ने कहा कि मई में हुए संघर्ष में पाक सेना ने भारत को तगड़ा मुकाबला दिया। अब भारत की मदद पाए गुट अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान की जमीन को निशाना बना रहे हैं। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का पूरी मजबूती से जवाब देगा।
असीम मुनीर ने स्पष्ट रूप से अपने देश में अनिश्चित्ता के लिए भारत पर इल्जाम लगाया है। मुनीर ने कहा कि भारत समर्थित आतंकवाद एक बड़ा खतरा बन रहा है। पाकिस्तानी आर्मी ने हालिया दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वां में सुरक्षाबलों पर हो रहे एक के बाद एक हमलों के लिए अफगानिस्तान और भारत पर आरोप लगाए हैं।
पाक आर्मी का अफगानिस्तान में हमलापाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में नया हमला किया। अफगानिस्तान के मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया है। इसमें महिलाओं और बच्चे समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं।

You may also like
जेएसएलपीएस कर्मियों को दीपावली में मिले अक्टूबर माह का मानदेय : साह
शहर में बरसा धन, व्यापारियों के चेहरे खिले
किसान, गरीब, महिला और वंचित वर्गों की सरकार है मप्र सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जिला प्रशासन ने दीपावली पर पटाखा विक्रेताओं और नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश किया जारी
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पांच नामों का ऐलान