अपनी मदमस्त और शोख अदाओं से सबको दीवाना बनाने वालीं ईशा मालवीय अब 'पॉइजन बेबी' बन गई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' पर डांस किया, जिसकी चर्चा हो रही है। सुर्ख मरून रंग की साड़ी में ईशा ने हाथ में गिलास लिए जब जोरदार ठुमके लगाए, तो गर्दा ही उड़ा दिया। खुद फिल्म के मेकर्स भी ईशा मालवीय के डांस मूव्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ईशा के वीडियो को एक दिन में ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ईशा मालवीय ने 'पॉइजन बेबी' पर डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ईशा का यह वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स भी धांसू कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईशा ने रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा अच्छा डांस किया है। कुछ का कहना है कि ईशा का डांस ओरिजनल से भी बेहतर है।
ईशा मालवीय का डांस रश्मिका मंदाना से बेहतर...मेडॉक फिल्म्स ने भी किया रिएक्ट
मालूम हो कि 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में रश्मिका मंदाना और मलाइका अरोड़ा ने साथ डांस किया। गाना देखकर लोग दोनों के डांस की तुलना करने लगे थे कि उनमें कौन बेहतर है। और अब तो उनके मुताबिक ईशा मालवीय ने जबरदस्त डांस किया है। 'थामा' के प्रोडक्शन हाउस मेडॉक फिल्म्स ने भी ईशा के डांस वीडियो पर लिखा, 'ये मूव्स तो बस एकदम...' इसे साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।
यहां देखिए 'पॉइजन बेबी' पर रश्मिका मंदाना-मलाइका का डांस:
फैंस हुए ईशा के डांस पर फिदा, अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी ईशा
एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका से बहुत अच्छा और बहुत बेहतर ईशा। आपको कास्ट करना चाहिए था।' एक ने लिखा, 'एकदम टॉप क्लास, ओरिजनल से भी बढ़िया।' एक का कमेंट है, 'लाल परी, गजब कर दिया यार।' ईशा मालवीय हाल ही रियलिटी टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी। इसमें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल भी होंगे।

You may also like

Apple Car Key: iPhone से स्टार्ट होगी आपकी कार, जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

Abhishek Sharma ने होबार्ट में 25 रन बनाकर भी रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा Shikhar Dhawan और Ishan Kishan का रिकॉर्ड

Stocks to Watch: मंडे को ये 5 स्टॉक रहेंगे निवेशकों की रडार पर, जानें आखिर क्या है कारण?

शाहरुख खान 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम रजत बेदी को क्यों कहते हैं 'टाइगर'? एक्टर ने किया दिल छूने वाला खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्वास्थ्य सेवा में योगदान