रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए। इनमें मृदुल तिवारी से लेकर नीलम गिरी तक शामिल हैं। फरहाना भट्ट पर तो ऐसा गुस्सा निकाला की उनकी आंखों में आंसू आ गए। तान्या मित्तल भी निशाने पर रहीं और पोल खुल गई। उनके कई वीडियोज घरवालों को दिखाए गए, जिससे सभी शॉक्ड रह गए। आइये आपको बताते हैं कि 8 नवंबर 2025 को वीकेंड का वार में क्या-क्या हुआ।
Weekend Ka Vaar Highlights:
सलमान ने की मसखरी
सलमान खान ने प्रणीत मोरे का वेलकम किया और उनके साथ मस्ती भी की कि अगर वो बाहर मिलते तो दूसरा ही सीन होता।
नीलम का नया करियर- ब्रेकिंग न्यूज
सलमान ने कहा कि नीलम ने पूरे सीजन यही किया है। इधर की बात उधर, उधर की बात। ना दोस्त देखा ना दुश्मन। हर जगह बराबर आग लगाई है। खूब चुगली की है। छोटी सी बात की खबर फटाक से फैला देती हैं। वो 'नीलम खबरी NK बन गई हैं। बिना खुद की किसी बात या मुद्दे के इस घर में उन्होंने इतने हफ्ते बिता लिए हैं। अमल और मालती के बीच भी आग लगाई। अमल ने तान्या के बारे में कुछ बोला तो वो दिखा रही थीं कि वो कितना दुखी हैं, पर वो सबसे तान्या की बुराई किए जा रही थीं, तब दुख क्यों नहीं हुआ।
नीलम ने खेला डबल गेम
सलमान ने आगे कहा कि नीलम ने डबल गेम खेला और वो देखकर 'दोगलापंती' लगी। उन्होंने पूरे गेम में कहीं भी सोलो नहीं खेला। उनका खुद का गेम कभी निकलकर नहीं आया। सलमान की बातों पर सभी घरवालों ने सहमति जताई और कहा कि वो तान्या की बुराई करती है।
अब तान्या की आई बारी
सलमान ने तान्या से कहा कि 'जैसी करनी वैसी भरनी' उन पर फिट बैठती है। इसके बाद तान्या की क्लिप दिखाई गई। इसमें तान्या के कई वीडियोज दिखाए गए हैं। कभी वो अमल की बुराई कर रही हैं तो कभी नीलम की। इसके बाद उन्होंने सफाई दी। गौरव खन्ना ने सलमान के पूछने पर बताया कि वो पहले से जानते थे कि वो नीलम का इस्तेमाल कर रही है। और हर लफड़े में तान्या कहीं ना कहीं होती है।
तान्या की खुली पोल
सलमान खान ने कहा कि पिछले वीकेंड का वार में जब अशनूर की बॉडी शेमिंग करने की बात सामने आई थी, उसके बाद उन्होंने अभिषेक से माफी मांगी, क्यों? और अशनूर से माफी नहीं मांगी। सलमान ने ये भी बताया कि अकेले में बैठकर अपनी बात रख देती हैं, वो जानबूझकर ऐसा करती हैं, ताकि ऑडियंस तक उनकी बात पहुंच जाए।
अब मृदुल तिवारी की लग रही क्लास
सलमान ने बताया कि 'खुद को अच्छा' दिखाने वाले मृदुल तिवारी ने टास्क में लड़की को ऐसे धक्का दिया कि उसे वो एपिसोड में दिखा ही नहीं पाए। उनका असली रूप सामने आया। 'महिलाओं के साथ हिंसा'। उन्होंने फरहाना को धक्का दिया, कहा कि मारूंगा खींचकर अगली बार मारा तो। सलमान ने कहा कि अगली बार ऐसा हो तो ऐसा करके देख लेना। अगर उनका ये साइड है, तो वो 11 हफ्ते से भोला और अच्छा इंसान होने का नाटक तो नहीं कर रहे थे!
नीलम से हुई लड़ाई
सबकी पोल खुलने के बाद तान्या की अशनूर से लड़ाई हुई। उधर अभिषेक का नीलम से खूब झगड़ा हुआ।
फरहाना भट्ट पर भड़के सलमान
सलमान ने एक बुक मंगाई, जिसमें वो गंदे शब्द लिखे थे, जो फरहाना ने घर के अंदर बोले थे। सलमान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ये सब सिखाया गया है? इतनी बड़ी क्या वजह थी, जिसके कारण उन्हें ये सब बोलना पड़ा। इतने एक्स्ट्रीम पर्सनल कॉमेंट्स किसने सिखाया है? नेशनल टीवी पर ये सब बोल रही हैं। घर के अंदर छोड़ो, बाहर वालों को भी बोल रही हैं। शहनाज के दम पर आया है! टीवी नहीं करना चाहती हो, ये क्या बोला आपने! आपने गौरव की बेइज्जती की।
फरहाना के लिए सलमान ने कहा- गेट खोल दो
सलमान ने कहा अगर आपको लगता है कि ये शो, ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है तो आप यहां से जा सकती हैं। इसके बाद सलमान ने कहा कि गेट खोल दो। इसके बाद फरहाना ने माफी मांगी और कहा कि उन्होंने टीवी को लेकर कुछ नहीं बोला है।
मैं कहता हूं- गौरव सुपरस्टार है
गौरव को लेकर सलमान ने कहा कि गौरव खन्ना सुपरस्टार हैं। उनके फैंस ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है। 20 साल से ये आदमी काम किए जा रहा है। मेरी मां ने और मैंने इनके शोज देखे हैं। फिर भी आपने गौरव को जो कुछ भी कहा, उन्होंने अच्छे से आपको जवाब दिया। ऊपर से प्रणित मोरे बीमारी से वापस लौटकर आया है, लेकिन तान्या और फरहाना ने तबीयत भी नहीं पूछी, इंसानियत है, दिल है आप दोनों में?
फरहाना के लिए कहा- एटीट्यूड तो देखो इनका
सलमान ने कहा कि ये कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में नजर आई हैं और इनका एटीट्यूड देखो। अगर वो यहां पर वैम्प बनने आई हैं तो बहुत सही जा रही हैं।
शहनाज और दीपक चाहर की तारीफ की
सलमान ने इस बात को लेकर लताड़ लगाई कि बहन के दम पर आया है, भाई के दम पर आई है...। सलमान ने कहा कि इंडियन क्रिकेट टीम में जाना कोई आसान बात है। पंजाब म्यूजिक वीडियो से निकलकर यहां तक आना और सबका दिल जीतना और फिल्मों में काम करना आसान बात है! वो अपने दम पर यहां तक पहुंचे हैं।

Iss Weekend Ka Vaar mein Neelam ke double standards ko Salman ne kiya expose! 👁️
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 8, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/dUYJMlucpX

You may also like

फिल्म 'हाय जिंदगी' का मुद्दा पहुंचा अदालत, रेप के मामले को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट में PIL दायर, जानिए पूरा मामला

450 बॉम्बर ड्रोन, 45 मिसाइलें दागीं... यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने पहली बार वनडे सीरीज में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को हराया

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर दक्षिण कोरिया की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा – तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियां तुरंत रोके

आईआईटी गांधीनगर में स्थापित होगा 'एकेडमिक सी-डॉट रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर'