हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्मों के बाद जूता चुराई में साली ने जीजा से ऐसी डिमांड कर दी, जिससे दूल्हा गुस्सा हो गया और दुल्हन के ही सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई।
7 नवंबर को हाथरस जिले के सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में मथुरा के सुरीर क्षेत्र से बारात आई थी। बारात की खूब खातिरदारी की गई और शादी की सारी रस्में शुरू हुईं। जूता चुराई के दौरान दुल्हन की बहन यानी साली ने दूल्हे से पांच हजार रुपये नेग मांग लिए। इस पर दूल्हा पांच सौ रुपये देने पर अड़ा रहा। काफी देर तक नेग को लेकर बातचीत चलती रही। आखिर में दूल्हा गुस्सा होकर दुल्हन के सामने अंगूठी और माला फेंक कर चला गया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के शादी के इनकार की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजन उसको मनाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी। जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी की दावत और खर्च का भुगतान किया गया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात मथुरा लौट गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

You may also like

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर : 1930 को लंदन में शुरू हुआ प्रथम गोलमेज सम्मेलन, भारत के संवैधानिक भविष्य पर हुई ऐतिहासिक चर्चा

3 बारˈ कोशिश की लेकिन 100 के दस नोट गिनने में फेल हो गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार﹒

दिल्ली के लड़के का कमाल, घर बैठे लगाई ऐसी तकनीक कि 2000 में बन गया एयर प्यूरीफायर

राजनाथ सिंह ने ठीक नहीं बोला... मोहम्मद यूनुस को दिखाया आईना तो बांग्लादेश को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा

दवाइयों के पैकेट पर लाल धारियों का महत्व: जानें क्यों है ये जरूरी