Next Story
Newszop

आज का कर्क राशिफल, 1 सितंबर 2025 : क्रिएटिव काम में होगा फायदा, परिवार में बाहरी दखल न होने दें

Send Push
Cancer Horoscope Today, 1 September 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में बुद्धिमत्तापूर्ण फैसलों से भरा रहेगा, जो उन्हें प्रतिस्पर्धियों से आगे रखेगा। पारिवारिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचें और जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, एलर्जी से बचाव करें और भगवान शिव की आराधना करें।



आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के जातक आज कारोबार में बुद्धिमत्ता पूर्ण फैसले लेंगे। इससे आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल पाएंगे। आज क्रिएटिव काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। मनोरंजन जगत, फिल्म, कला, डांस, सिंगिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को नई पहचान मिल सकती है। आपके पूर्व में किए गए काम आपको लाभ देकर जा सकते हैं। रिटर्न मिलने के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।



आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कर्क राशि वालों के परिवार में आज किसी बाहरी का हस्तक्षेप हो सकता है। इस वजह से आपके परिवार में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती के लिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं, या बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। इससे रिश्ते में रोमांच बना रहेगा। वाणी और व्यवहार में भी मधुरता रखें।



आज कर्क राशि की सेहत : कर्क राशि वालों को आज एलर्जी की शिकायत हो सकती है। धूल-मिट्टी से दूर रहें। साफ सफाई का खास ख्याल रखें। बाहर निकलते समय मास्क लगाकर ही निकलें।



आज कर्क राशि के उपाय : कर्क राशि के जातक आज एक माला ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इससे आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now