अगर आप भी अपने नेल्स को ट्रेंड के साथ बदलना पसंद करती हैं, तो स्नोफ्लेक डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। क्लासी न्यूट्रल से लेकर बोल्ड, चमकीले रंगों तक, हम आपके लिए एक से बढ़कर एक स्नोफ्लेक नेल आर्ट डिजाइन ढूंढकर लाए हैं।
अपने आउटफिट से मैच करते हुए नाखूनों को सजाने के लिए तैयार हो जाइए। इन खूबसूरत स्नोफ्लेक नेल आर्ट आइडियाज को देखने के लिए के बाद आप भी इनकी फैन हो जाएंगी।(Photo credit):iStock
पिंक स्नोफ्लेक नेल्स

पिंक नेल्स पर बने स्नोफ्लेक एकदम कमाल लगने वाले हैं। ये सर्दियों के लिए एकदम परफेक्ट है। पिंक कलर को चमकीले ऑम्ब्रे के साथ मिलाकर बीच-बीच में हल्के-हल्के स्नोफ्लेक लगाए। इस तरह आपका पिंक स्नोफ्लेक नेल आर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। ये डिजाइन बहुत ही आसान है, लेकिन ये वाकई देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।
क्रिसमस स्नोफ्लेक्स नेल्स
क्रिसमस का माहौल बनाने के लिए, आप गहरे हरे रंग का बेस लगा सकती हैं और उस पर स्पार्कलिंग क्रिसमस ट्री बना सकती हैं। इसके अलावा, आप लाल और हरे रंग के बेस पर क्यूट स्नोफ्लेक्स और हरे बेस पर सुनहरी, लाल और सफेद धारियां भी बना सकती हैं। ये रंग-बिरंगी नेल आर्ट सभी को क्रिसमस पर अट्रैक्ट करने वाली है।
ब्लू नेल्स विद स्नोफ्लेक

इस ठंड के मौसम में अपने नेल्स पर नीले रंग के शेड्स ट्राई करें। आप गहरे नीले रंग के साथ हल्के नीले रंग को भी मिला सकती हैं। नेल्स पर कुछ ग्लिटर लगाएं और उन्हें सॉफ्ट स्नोफ्लेक से सजाकर कंप्लीट करें। इससे आपके नेल्स एकदम परफेक्ट दिखेंगे। इस नेल आर्ट को देखकर ऐसा लगेगा कि खूबसूरती आपके नेल्स में उतर आई है। ये नेल्स आपके हाथों को खूबसूरत बना देंगे।
रेड स्नोफ्लेक नेल्स

इन सर्दियों में अपने नाखूनों को लाल रंग और स्नोफ्लेक से नया लुक दें। अपने रेड हॉट नेल्स पर सफेद और सिल्वर रंग की धारियां बनाएं। यकीन मानिए इससे आपकी सहेलियां भी आपके नेल्स से नजर नहीं हटा पाएंगी।
व्हाइट स्नोफ्लेक नेल्स

ठंड के इस मौसम में आप अपने नेल्स को फ्रोजन स्नोफ्लेक्स से सजाकर एक नया लुक दे सकती हैं। इस डिजाइन में क्लासिक एलिगेंस है, जो सर्दियों की खूबसूरती से मिलकर एक बहुत ही प्यारा लुक देता है।
ऐक्रेलिक स्नोफ्लेक नेल्स

अपनी सर्दियों की स्टाइल को थोड़ा और बेहतर बनाने के लिए, ऐक्रेलिक नेल्स पर आप स्नोफ्लेक बना सकती हैं। यह सिर्फ एक मैनीक्योर नहीं है, बल्कि आपकी उंगलियों पर स्टाइलिश का जादू है। इस नेल आर्ट के लिए आप आप गुलाबी से लेकर सफेद ऑम्ब्रे तक, कोई भी बेस कलर चुन सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।
You may also like
जया प्रदा ने जुबीन गर्ग के निधन पर क्या कहा? जानें इस दिलचस्प बातचीत के बारे में!
बरेली में जुमे की नमाज के बाद तनाव, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद
पेशी पर आए बंदी ने कांच पाउडर खा लिया, हालत गंभीर
गोरखपुर में NEET छात्र दीपक का हत्यारा जुबैर कुरैशी रामपुर में ढेर, STF ने किया एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर : हायर सेकेंडरी पार्ट II उत्तीर्ण छात्रों को 29 सितंबर से कॉलेज में प्रवेश