गंगटोक : उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में 11 पर्यटकों को ले जा रहे एक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ अन्य लापता हैं। यह हादसा बृहस्पतिवार रात लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास हुआ जब पर्यटकों का वाहन लगभग 1,000 फुट से नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बचा लिया गया है और एक शव बरामद किया गया है। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम भूटिया ने बताया कि आठ पर्यटक अभी भी लापता हैं।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मैं 29 मई की रात को मंगन जिले के चुबोम्बु के पास हुई सड़क दुर्घटना को लेकर बहुत दुखी हूं जिसमें लाचेन से लाचुंग जाते समय एक पर्यटक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।'
सीएम ने जारी किया बयानमुख्यमंत्री ने कहा कि मंगन के एसपी की देखरेख में पुलिस, आईटीबीपी, अग्निशमन और चिकित्सा टीम तथा स्थानीय स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों से बचाव अभियान तुरंत शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी इस बचाव अभियान में शामिल हो रही है।
पीड़ितों की मदद का ऐलानमुख्यमंत्री ने कहा, 'हमारी सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चल रहे बचाव और राहत प्रयासों के लिए हर आवश्यक संसाधन प्रदान किया जाए। आइए, हम दुख की इस घड़ी में एकजुट हों और प्रभावित लोगों को अपना समर्थन दें।'
मृतक, घायलों और हादसे के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रशासन ने घटना स्थल को घेर लिया है और पर्यटकों से अपील की है कि वे अगली सूचना तक इस मार्ग पर अनावश्यक आने-जाने से बचें।
ओडिशा बीजेपी महिला मोर्चा की सचिव लापताओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी सिक्किम में हुए सड़क हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकार से लोगों को हरसंभव मदद देने का आग्रह किया। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के महिला मोर्चा की सचिव इतिश्री जेना भी उन लोगों में शामिल हैं जो लापता हैं। जेना अपने परिवार के साथ ओडिशा के जाजपुर से यात्रा कर रही थीं, तभी यह दुखद दुर्घटना हुई। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके बेटे और भतीजे को बचा लिया गया है।

You may also like
कोटा मंडी में कृषि जिंसों की आवक में कमी, लहसुन के भाव में उतार-चढ़ाव
Bollywood controversy : होमबाउंड के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, धर्मा प्रोडक्शंस ने जारी किया आधिकारिक बयान
ब्राजील महत्वपूर्ण साझेदार, उसे भारत के आतंकवाद विरोधी रुख के बारे में बताना जरूरी : शशि थरूर
नालंदा में बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक सुविधायुक्त इनडोर शूटिंग रेंज
ये 6 रेलवे पीएसयू स्टॉक है बड़े कमाल के, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने और बेचने की सलाह, क्या आपने खरीदा?