इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में राऊ क्षेत्र में एक कैमिकल गोदाम में आग लगने से दो महिलाओं की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। देवप्रबोधनी एकादशी के पूजन के दौरान रखे दीपक से आग लगने की बात सामने आ रही है। मौके पर मौजूद बच्चों ने गोदाम से भागकर अपनी जान बचाई थी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम राऊ क्षेत्र के आरआरकैट मार्ग पर एक कैमिकल गोदाम में अचानक आग भड़क गई थी। यहां पर बड़ी मात्रा में थिनर का स्टोर करके रखा गया था। सूत्रों के अनुसार शाम को यहां पूजा कार्यक्रम रखा गया था। पूजा के लिए जलाए गए दीपक से आग लगने की जानकारी शुरुआती तौर पर दी जा रही है। मृतकों में 50 वर्षीय रामकली अहिरवार निवासी सागर, और 48 साल की ज्योति पिता मनोज निवासी द्वारिकापुरी इंदौर की शिनाख्त की गई है।
अफरा-तफरी के बीच फायर लॉरी ने पाया काबू
गोडाउन में आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन तैनात हो गया। फायर लारियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दो महिलाओं के शव को बाहर निकाला गया है। फैक्टरी व गोदाम के अंदर पड़ताल की जा रही है।
महिलाओं की साड़ी में लगी थी आग, इसलिए बच नहीं पाईं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग लगने के दौरान जो आसपास थे, उन्होंने बताया है कि देव प्रबोधनी एकादशी की पूजा के लिए गोदाम में दीपक जलाया गया था। दीपक से थिनर ने आग पकड़ ली थी। आग की चपेट में महिलाओं की साड़ी आ गई और दोनों जिंदा जल गईं। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इनमें बच्चे भी शामिल थे। मामले में फिलहाल पड़ताल की जा रही है।

You may also like

पैर छूने जा रही थीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, फिर जो जय शाह ने किया, उसके लिए आप भी करेंगे सलाम!

पंजाब: शादी समारोह के दौरान हुआ जोरदार धमाका, बैंक्वेट हॉल में लगी आग, अंदर मौजूद थे 200, जश्न में मची चीख पुकार

लालू यादव के बेटों में 'जंग'? तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बताया 'नादान', बोले- महुआ मेरी कर्मभूमि

आज का कुंभ राशिफल, 3 नवंबर 2025 : व्यवसाय में होगा मोटा मुनाफा, पत्नी से हो सकता है कलेश

ये तो गजब हो गया... BCCI ने किया ICC से भी बड़ी प्राइज मनी का ऐलान, वर्ल्ड कप जीत पर पानी की तरह बहाया पैसा