अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिन की तुलना में रात का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिन के समय अभी तेज धूप हो रही है। लेकिन ठंड का मौसम शुरू होने से गर्मी नहीं लग रही है। जबकि रात में मौसम पूरी तरह से बदल जा रहा है। रात में तापमान भी लगातार गिर रहा है। कानपुर शहर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में ठंड़ बढ़ सकती है। हालांकि ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं है।
12 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। साथ ही ना ही शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सोमवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया था।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को शीत लहर की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही 13 और 14 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 15, 16 और 17 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट जारी है।
अब अधिकतर जिलों में 9℃ से 14℃ के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। कानपुर शहर में 9.0℃ और इटावा में 9.2℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मेरठ में 10.5℃, फुरसत गंज में 10.6℃, बरेली और बुलंदशहर में 11℃, अलीगढ़ में 11.4℃, मुजफ्फरनगर में 11.5℃, प्रयागराज में 11.4℃, हरदोई में 12℃, लखनऊ में 12.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की माने तो हाल ही में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण उत्तर भारत की ओर ठंडी पछुआ हवाएं लगातार बह रही हैं। इन हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक और अधिक तेज हो सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में धूप खिली रहने की उम्मीद है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासतौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के उपाय करें। वहीं, किसानों को भी चेताया गया है कि सुबह के समय खेतों में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण फसलों पर असर पड़ सकता है।

You may also like

Retail Inflation: तेल, सब्जियां, फल, अंडे... सब हुए सस्ते, खुदरा महंगाई दर 10 साल के निचले स्तर पर, क्या जीएसटी कटौती ने किया कमाल?

'कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता', 'पति पत्नी और पंगा' शो से स्वरा भास्कर को मिली सीख

UPPSC RO ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस एग्जाम डेट घोषित, देखें टाइमिंग और एडमिट कार्ड पर अपडेट

सलमान खान 'आतंकवादी' घोषित, सऊदी अरब में दिए एक बयान से क्यों बिलबिलाया पाकिस्तान?

IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट स्क्वाड से रिलीज, मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया ने क्यों उठाया बड़ा कदम?