रतन पटेल, चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रविवार रात लगभग 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बांदा डिपो की रोडवेज बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक फरार हैं।   
   
बांदा डिपो की बस यूपी 90 टी 5424 चालक अशोक कुमार गौतम और परिचालक शिवम कसौंधन के साथ कर्वी अस्थायी बस स्टैंड से मानिकपुर के लिए निकली थी। बस तय समय से डेढ़ घंटा देरी से चल रही थी। बस में कोई यात्री नहीं था। चार किलोमीटर दूर बस पहुंची ही थी कि सामने से आई गलत साइड से बोलेरो ने बस में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बोलेरो में एक ही परिवार के लोग यात्रा कर रहे थे, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मृतक गढ़ीवा के रहने वाले थे।
     
मृतकों के नाम
     
- मोहित पुत्र राजा भैया
 - सुभाष पुत्र राजा भैया
 - रोहित पुत्र अर्जुन प्रसाद
 - सभी गढ़ीवा के रहने वाले थे
 
- राजा भैया पुत्र बैजनाथ
 - शोभा देवी पत्नी राजा भैया
 - संध्या पुत्री राजा भैया
 - ओमकार पुत्र अर्जुन प्रसाद
 - अभिलाष पुत्री अर्जुन प्रसाद
 - निवासीगण कैंप पुरवा गढ़ी
 
You may also like

India's Got Talent के सेट पर नवजोत सिंह सिद्धू के गाने पर मलाइका अरोड़ा करने लगीं डांस, स्टेज पर पहुंचीं पत्नी

बिहार चुनाव: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

बांग्लादेश में डेंगू का कहर जारी, मृतकों की संख्या 290 के पार

सीन विलियम्स को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलेगी: जिम्बाब्वे क्रिकेट

माधुरी दीक्षित के कनाडा शो में फैंस का गुस्सा, जानें क्या हुआ