Next Story
Newszop

सिर्फ फुंसियों पर लगाना, 10 मिनट में साफ होगी त्वचा, बाहर जाने से पहले किचन में पड़ी 2 चीजों का करो इस्तेमाल!

Send Push
अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने ही वाली है, तो हम लड़कियों को सजने-संवरने के कई मौके मिलेंगे। 22 तारीख से नवरात्रि के पवित्र 9 दिनों की शुरुआत होने वाली है, तो माता रानी के पूजन के लिए ट्रेडिशनल ऑउटफिट और रात वाला गरबा ऑउटफिट दोनों ही बहुत जरूरी हैं। वहीं, बहन ऑउटफिट से ज्यादा जरूरी है तुम्हारी ग्लोइंग त्वचा, जो तुम्हें कॉन्फिडेंस से भर देती है। अब कोई इस बात को माने या नहीं माने पर ये सच है कि कॉन्फिडेंस इंसान के लुक्स को 10 गुना ज्यादा बेहतरीन बना देते हैं।
अब वो कॉन्फिडेंस कैसे आएगा? बहन, तुम्हारी हेल्दी, क्लियर और ग्लोइंग त्वचा से आएगा। मगर त्वचा के कुछ अलग ही प्लांस हैं, क्योंकि जिस कहानी की तुम मेन कैरेक्टर हो, उसकी स्पॉट लाइट छीनने के लिए चेहरे पर पिंपल जो आ गया है। मगर, टेंशन की कोई बात नहीं है। हम इस समस्या का इलाज लेकर आये हैं और नहीं आपको इसे मेकअप से नहीं छुपाना है।
घरेलू नुस्खा आएगा काम image

जी हां, घरेलू नुस्खा आपकी मदद करेगा। अब आप कहेंगे कि हमारे पास इतना समय नहीं है, तो आपको इस नुस्खे के बेहतरीन रिजल्ट महज 10 से 15 मिनट में मिल जाएंगे। अब ये सुनने में बहुत ही नामुमकिन सा लग रहा है। मगर हम आपको जिस नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये हमारी मनगढ़ंत कहानी नहीं है।



मशहूर कंटेंट क्रिएटर ग्रिन्सी गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने किवहन में पड़ी सिर्फ 2 चीजों की मदद से पिंपल्स को हटाने वाला नुस्खा बताया है। आइए अब नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।


नुस्खे में किन चीजों का हुआ इस्तेमाल? image

जैसा हमने आपको बताया कि इस नुस्खे में आपको किचन में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है, तो ये सच है। अगर आपकी किचन में कुछ फेंसी प्रोडक्ट्स नहीं मिलते हैं, तो भी कोई बात नहीं है। दरअसल, इस नुस्खे में जितनी बेसिक चीजों का इस्तेमाल हुआ है। हमें पूरा यकीन है कि ये चीजें आपके घर में जरूर मिल जाएंगी। ये दोनों चीजें हैं:

  • शहद
  • हल्दी पाउडर


कैसे इस्तेमाल करें? image

आपको इस नुस्खे को इस्तेमाल करें के लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं लगानी है। सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी ले लें। अब इसमें शहद मिलाएं। आपका नुस्खा तैयार है। आपको इस पेस्ट को सिर्फ मुंहासे यानी पिंपल्स पर ही लगाना है। अब इस पेस्ट को 10 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद अपना मुंह धो लें। इस नुस्खे से पिंपल्स ठीक होंगे। साथ ही, त्वचा की लालामी और सूजन की समस्या भी कम होगी।


कॉम्बिनेशन से त्वचा को होने वाले फायदे image

बता दें कि शहद और हल्दी को मिलाकर पिंपल्स पर लगाने से सूजन और लालिमा कम होती है। इसके साथ ही, कॉम्बिनेशन की मदद से पिंपल्स का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इससे स्किन शांत होती है और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इनसे पिंपल को जल्दी सुखाने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद मिलती है।


हल्दी के फायदे image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, हल्दी के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस और दाग-धब्बे को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी त्वचा को अंदर से साफ करने का काम करती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है।


मुंहासे कम करने का तरीका​


शहद के फायदे image

बता दें कि शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसमें एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पिंपल्स को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही, त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करती हैं।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now