भोपाल: मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी पद को लेकर लगाए जा रहे कयास और अटकलों पर अब विराम लग गया है। वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल सरकार ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि वे 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने जा रहे थे।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक हलकों से शाम को बड़ी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल के लिए बड़ा दिया है। सीएस जैन 3 दिन बाद 31 अगस्त को रिटायर्ड होने वाले थे। हालांकि पहले से संभावना जताई जा रही थी कि दिल्ली से हरीझंडी मिलने के बाद उनको एक्सटेंशन दिया जा सकता है। सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1989 बैच के IAS, महत्वपूर्ण पदों पर रहे
मुख्य सचिव अनुराग जैन साल 1989 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने करीब तीन दशक की सेवा में दिल्ली सहित राज्य सरकारों में कई अहम और महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। सरकार द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति से पहले उन्हें एक साल का एक्सटेंशन देना उनकी बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता और कार्यप्रणाली को दर्शाती है। उनके अनुभव और कार्यक्षमता से शासन और सरकार के मुखिया भी प्रभावित रहे हैं। उनकी तेजी से निर्णय लेने की क्षमता और स्पष्ट नजरिया व सोच से सरकार और अधिकारी सब कायल हैं।
CM मोहन यादव ने दी बधाई
प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाए जाने के बाद बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर फोटो के साथ बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुीाव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे।

You may also like
जानिये क्या है मासिक धर्म और नाक की नथ का कनेक्शन इसे पहनने के हैं कई लाभ जाने महत्व`
बुरा समय आने से पहले छिपकली देती हैं ये संकेत जरूर जानें वरना बहुत पछताएंगे`
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
सिर्फ एक महीने तक दालचीनी लेने से कैंसर से पाए आराम, एक बार इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले`
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दिया जेंडर 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम`