अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब रात के समय अब ठीकठाक ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने कूलर और पंखे से भी दूरी बना ली है। रात के समय लोग गरम कम्बल और हल्की रजाई का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिन के समय तेज धूप निकल रही है। बीते कुछ दिनों से रात और तड़के सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है। इसी तरह आने वाले दिनों में मौसम रहने की उम्मीद है। अगले एक हफ्ते तक के लिए प्रदेश में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है।
13 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। 14 और 15 नवंबर को भी प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इस दौरान भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसी तरह 16, 17 और 18 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रह सकता है। इस तरह प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। उधर न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इटावा जिले में सबसे सर्द रात दर्ज की गई है।
बुधवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, इटावा में 8.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि कानपुर शहर में 10℃, बरेली में 10.4℃, बुलंदशहर और अयोध्या में 10℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लख़नऊ में 12.4℃ न्यूनतम और 28.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही इटावा में अधिकतम तापमान 26.4℃, बलिया में 26.5℃, बरेली में 25.6℃, मुरादाबाद में 25.2℃, बुलंदशहर में 27 ℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश में बदलते मौसम और गिरते पारे में अब कुछ दिनों के लिए ठहराव आने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। लेकिन उसके बाद पछुआ हवाओं का रुख बदलने से ठंड में थोड़ी कमी आएगी। अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

You may also like

Peru Bus accident : खाई में गिरी बस, कम से कम 37 लोगों की हुई मौत

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने पांचवें T20I में वेस्टइंडीज को रौंदकर जीती सीरीज,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो

राजमा खाने सेˈ होते है ये 17 बेहतरीन फायदे जो कैंसर माइग्रेन मोटापा मधुमेह हाइपरटेंशन के रोगियों के लिए वरदान है जरूर अपनाएँ﹒

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल, CM नायडू ने जताया शोक –

Petrol Diesel Price: 13 नवंबर को क्या हैं राजस्थान में पेट्रोल डीजल के दाम, जान ले अभी बड़े शहरों की कीमतें