Next Story
Newszop

गरियांबद के बाद बीजापुर में जवानों का बड़ा एक्शन, दो माओवादियों को ठोका, हथियार और विस्फोटक बरामद, मुठभेड़ जारी

Send Push
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को गरियाबंद के बाद अब बीजापुर जिले में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।



एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।



दो माओवादियों के शव बरामदपुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से .303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती।



गरियाबंद में मिली थी बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं। इससे पहले गुरुवार को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मोड़ेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल है, जिनके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।



अब तक कितने नक्सलियों का एनकाउंटर

इस मुठभेड़ के साथ, 2025 में अब तक छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुठभेड़ों में कुल 243 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 214 नक्सली सात जिलों वाले बस्तर संभाग में, 27 रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में तथा दो दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मारे गए हैं। जनवरी 2025 में गरियाबंद के मैनपुर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर किए गए थे। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।

Loving Newspoint? Download the app now