महिंद्रा कंपनी ने अक्टूबर 2025 की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जो कि काफी अच्छी है। अक्टूबर महीने में दिवाली का त्योहार भी था, ऑटोमोबाइक कंपनियों के लिए यह सबसे ज्यादा बिक्री वाला समय माना जाता है। महिंद्रा को इस फेस्टिवल सीजन का फुल फायदा मिला और उसने अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचीं। कंपनी ने न केवल UV (यूटिलिटी वीकल) सेगमेंट में 71,624 यूनिट्स की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है, बल्कि कुल बिक्री, जिसमें घरेलू बिक्री और निर्यात शामिल हैं, में भी 1,20,142 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा रही है। यह पिछले साल की तुलना में 26% की जबरदस्त वृद्धि है और सितंबर 2025 की 1,00,298 यूनिट्स की कुल बिक्री से भी काफी बेहतर है।
1. यूटिलिटि वीकल (UV) सेगमेंट में ऐतिहासिक बिक्रीमहिंद्रा की एसयूवी गाड़ियां देश में खूब पसंद की जाती हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। अक्टूबर 2025 में महिंद्रा के यूटिलिटी वीकल्स की बिक्री 71,624 यूनिट्स रही, जो किसी एक महीने में कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेची गई 54,504 यूनिट्स की तुलना में यह 31% की शानदार वृद्धि है। अप्रैल से अक्टूबर 2025 की अवधि में कुल बिक्री 3,69,194 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 17% ज्यादा है।
हाल ही में कंपनी ने अपनी फेमस एसयूवी थार, बोलेरो और बोलेरो नियो के नए मॉडल्स भी लॉन्च किए हैं, जिनकी खूब डिमांड भी है। इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियां जैसे कि BE 6 और XEV 9e भी काफी पॉपुलर हैं। इन गाड़ियों ने भी कंपनी की कुल बिक्री बढ़ाने में अहम योगदान निभाया। इसके अलावा कंपनी 2026-27 के दौरान भारत में 8 नई SUV लॉन्च करने की योजना भी बना रही है।
2. कॉमर्शियल वीकल और 3-वीलर में भी तेजीमहिंद्रा ने कॉमर्शियल वीकल और 3-वीलर सेगमेंट में भी अक्टूबर 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। लाइट कॉमर्शियर वीकल (LCV) 2T से कम सेगमेंट की बिक्री 16% बढ़कर 4,559 यूनिट्स हो गई। लाइट कॉमर्शियर वीकल (LCV) 2T से 3.5T की बिक्री 14% बढ़कर 27,182 यूनिट्स हो गई। वहीं, 3-वीहीलर (EV समेत) की बिक्री में 30% की जबरदस्त सालाना वृद्धि दर्ज की गई और 12,762 यूनिट्स की बिक्री हुई।
3. निर्यात भी बढ़ाअक्टूबर 2025 में 4,015 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। अप्रैल से अक्टूबर 2025 की अवधि में निर्यात 34% बढ़कर 24,318 यूनिट्स हो गया। इससे पता चलता है कि महिंद्रा अलग-अलग सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, खासकर SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को अच्छा फायदा हो रहा है और उसकी बिक्री भी बढ़ रही है।

You may also like

जनजाति गौरव दिवस से केंद्र सरकार ने बढाया झारखंड का सम्मान : बाबूलाल

घाटशिला उपचुनाव: झामुमो का प्रचार कार्यक्रम जारी, मुख्यमंत्री हेमंत और विधायक कल्पना की होंगी तीन से सभाएं

किसान ने बुलेट को बनाया ट्रैक्टर, अनोखी जुगाड़ से बदली खेती की तस्वीर

ट्रेनˈ में फंसाई दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड﹒

ब्यूटीˈ पार्लर गई दुल्हन ब्वॉयफ्रेंड संग हुई फरार दूल्हा बोला-मेरी किसी भी लड़की से शादी करवाओ﹒