जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार को हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के तीन जवानों की जान चली गई। इस हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुई भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ, जहां एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।''
उन्होंने आगे लिखा, ''इस वर्ष मार्च में इसी घाटी में नागरिकों से जुड़ी एक ऐसी ही घातक घटना घटित होने के मद्देनजर हम अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल उचित और पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू करने का आग्रह करते हैं।''
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रामबन हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।''
कांग्रेस पार्टी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कई जवानों के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस मुश्किल वक्त में कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं।''
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया, "आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। तीन सैनिकों की मौके पर जान चली गई।"
You may also like
कर्नाटक के कलबुर्गी में छात्र से उतरवाया जनेऊ, फिर मिली अंदर आने की अनुमति
बिहार के बेगूसराय में 'सम्मान निधि' बन रही किसानों के लिए वरदान
डेरा जगमालवाली में हुआ मासिक सत्संग, दुनिया सपने की तरह, नहीं किसी का पक्का ठिकाना: संत बिरेन्द्र सिंह
IPL 2025: काम ना आई रियान पराग की कप्तानी पारी, महत्वपूर्ण मैच में केकेआर ने आरआर को हराया
सेहत का खजाना है लहसुन: दुर्भाग्य से 99% लोग नहीं जानते इसे खाने का सही तरीका और 15 अद्भुत फ़ायदों के बारे में 〥