इन मूर्तियों का घर पर मौजूद होना। एक सही मूर्ती से पड़ सकता है आपके जीवन में साकारात्मक प्रभाव, आ सकती है धन दौलत और समृद्धि। तो आइए जानें कि किन मूर्तियों को घर पर विराजमान करना है अति आवश्यक।
पहला है हाथी की मूर्ती
वास्तु के अनुसार, हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इस कारण घर पर चांदी या पीतल के हाथी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष दूर हो सकते है।घर पर हाथी की तस्वीर या प्रतिमा रखने से पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है और धन-समृद्धि में वद्धि होती है।
दूसरा है उल्लू की मूर्ती का होना।
घर में उल्लू की मूर्ति लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जिस घर में घर में उल्लू की मूर्ति होती है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होता है। उल्लू के दर्शन को भी शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं में उल्लू को चतुर पक्षी माना गया है। उल्लू की मूर्ति रखना घर के लिए शुभ प्रतीक होता है। इसलिए अरबपति अपने घर में उल्लू की प्रतिमा जरूर रखते हैं।
तीसरे नंबर पर है पिरामिड का घर पर होना।
क्रिस्टल को अक्सर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए शक्तिशाली उपकरण के रूप में देखा जाता है और क्रिस्टल पिरामिड अपने अद्भुत आकार और गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी के घर में क्रिस्टल पिरामिड है तो घर में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं।इसका संबंध जल तत्व से माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि यदि घर की एक निश्चित दिशा में क्रिस्टल पिरामिड स्थापित हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यही नहीं ये सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
तो वही कामधेनु गाय का घर पर होना भी बहुत शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में भी कामधेनु गाय को धन और सुख-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखना और पूजा करना बहुत लाभकारी होता है। इससे घर पर सुख-शांति आती है, जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा संतान सुख की इच्छा रखने वाली महिलाओं को कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति की पूजा करनी चाहिए। इससे गर्भधारण करने में लाभ होता है।
पांचवे नंबर पर नाम आता है कछुए की मूर्ती का
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में किसी धातु का कछुआ रखना शुभ होता है। क्रिस्टल का कछुआ भी मंदिर में रख सकते हैं। इससे परिवार पर कुबेर व लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसी के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर धन-धान्य से भर जाता है। कछुए को मंदिर में रखने से स्वास्थ्य संबंधी व धन प्राप्ति संबंधी रुकावट दूर होती हैं।
गणेश जी की मूर्ती रखना भी है शुभ
करोड़पति लोगों के घर में गणेश जी की मूर्ति जरूर रखी होती है। इसके पीछे कारण यह है कि गणेश जी को विघ्नहर्ता और प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। साथ ही मंगल कार्यों की शुरुआत में सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है इसलिए गणेश जी की मूर्ति घर में रखने से किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती और तरक्की मिलती रहती है।
और अंतिम मूर्ती जिससे घर पर जरूर रखना चाहिए वह है लक्ष्मी जी की मूर्ती।
करोड़पति लोगों के घरों में देवी लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी की मूर्ति को हमेशा विष्णु जी के साथ ही स्थापित किया जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी की मूर्ति को अकेले भी स्थापित किया जा सकता है। विशेषकर कारोबार या तिजोरी के पास देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है।
तो यह रही साथ ऐसी मूर्तियां की लिस्ट जिन्हें घर पर जरूर रखना चाहिए। इन मूर्तियों में से आपके घर कौन सी मूर्ति विराजमान है कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
You may also like
क्या आप जानते हैं? किसी की मौत के बाद मुंडन क्यों करवाया जाता है? 99% लोग हैं अनजान ⤙
Pixel 9a Launch Deal: Get a $100 Gift Card with Your Purchase
लातों के भूत होते हैं ये 5 लोग, प्यार की भाषा नहीं समझते. इनसे विनम्रता से पेश आना मूर्खता है ⤙
Pocket Casts Now Offers Auto-Generated Episode Transcripts for Subscribers
खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण ⤙