भारत में वास्तु शास्त्र को काफी महत्व दिया जाता है। कहते हैं जिस घर का वास्तु ठीक होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है। सुख और धन की कोई कमी नहीं होती है। वहीं जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा रहती है। दुख और कंगाली घर बना लेती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए लोग घर में 7 भागते घोड़ों की तस्वीर भी लगाते हैं। इसे बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। लेकन इसे लगाने के कुछ खास नियम है। इन्हें फॉलो करने पर ही इसका लाभ मिलता है।
7 भागते घोड़ों की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें ये नियम1. आप इन भागते घोड़ों की तस्वीर को यूं ही कहीं भी घर में नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सही दिशा का चुनाव करना होता है। तभी इस तस्वीर को लगाने का पूर्ण लाभ मिल पाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर में ये तस्वीर पूर्व या उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इससे आपको तस्वीर का सबसे अधिक लाभ होगा। इसकी वजह ये है कि यह दोनों दिशा देवों की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक होती है।
2. यदि आप 7 भागते घोड़ों की तस्वीर को हॉल में लगा रहे हैं तो आपको इसे दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने पर आपको सबसे अधिक लाभ होगा। इसकी एक वजह ये है कि हॉल में घर के ज्यादातर लोग साथ में ज्यादा समय बिताते हैं। इस दौरान उनकी लड़ाई भी होती है। ऐसे में रूम में नेगेटिव ऊर्जा सबसे अधिक रहती है। यह नकारात्मक ऊर्जा अधिकतर दक्षिण दिशा में जमा होती है। यहां घोड़ों की तस्वीर लगाने से वह इस नेगेटिविटी को खत्म कर देते हैं। घर में पोसीटिव एनर्जी बढ़ाते हैं।
3. एक और बात का ध्यान दें कि तस्वीर में सभी घोड़े एक ही दिशा में भागते हुए दिखने चाहिए। किसी एक का भी डायरेक्शन अलग नहीं होना चाहिए। वरना इस तस्वीर का पूरा-पूरा लाभ नहीं मिलता है। बल्कि उल्टा नुकसान हो जाता है। भागते हुए ये सभी घोड़े खुश दिखाई देना चाहिए। इनमें से किसी के चेहरे पर उदासी या गुस्से का भाव नहीं होना चाहिए। वहीं सभी घोड़े अच्छे और स्पष्ट होना चाहिए। इसमें किसी की तस्वीर कटी फटी या धुंधली नहीं होना चाहिए।

4. भागते हुए यह घोड़े सफेद रंग के होना चाहिए। यह रंग शांति का प्रतीक होता है। इससे सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी निकली है। यह रंग के घोड़े शुभ माने जाते हैं। इसलिए बाजार से तस्वीर खरीदते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। इसमें काले रंग के घोड़े तो बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर लगाने से नेगेटिव एनर्जी और बुरी शक्तियां आकर्षित होती है। इन्हें लगाने के बाद घर में बुरी चीजें घटित होने लगती है। इसलिए घोड़ों के रंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर जरूर करें। वहीं यदि आपके घर 7 भागते घोड़ों की तस्वीर नहीं है तो आज ही बाजार जाकर ले आएं।
You may also like
Apple Warning: Install iOS 18.4.1 Now to Prevent Hackers from Exploiting CoreAudio and RPAC Flaws
बेहद चमत्कारी है सुखदेव माता का मंदिर, लकवा रोगी भी चलने लगता है, भरती है निसंतानों की गोद ∘∘
लगातार हार के बावजूद सीएसके के लिए धोनी इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?
अब अमेरिका जाना हुआ सस्ता, 10-15 फीसदी तक कम हो गया किराया, ट्रंप की पॉलिसी या कुछ और है वजह?
आंधी, बारिश और हीटवेव…UP-MP और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट, IMD की चेतावनी..