मुंबई। महाराष्ट्र के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र के किनारे एक सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की घटना ने पुलिस को जांच में जुटा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों की करतूत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे लाश को बोरे में भरकर कमरे से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे भायंदर के उत्तन क्षेत्र में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। शव को एल्फा कंपनी के ट्रैवल सूटकेस में भरकर फेंका गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।
जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें महिला का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष थी। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और उसका सिर गायब था।
महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह बैग पानी में बहकर आया है या इसे जानबूझकर यहां फेंका गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि महिला के शव पर लाल रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स थीं। उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को खोजने का प्रयास कर रही है।
You may also like
पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी करने पर डॉ. मेडुसा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर
महिला पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के बैनर हटाने का आरोप! पार्षदों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
बिल्ली मत पालना: आप कोई अंतिम संदेश दीजिए गुरु ने आंखें खोली और इतना कहा मेरे शिष्य जिंदगी में तुम सब करना पर 'बिल्ली मत पालना' इतना कहते ही गुरु श्री चरणों में विलीन हो गए ⤙
Fact Check: पाकिस्तानी सेना के वाहन और तोपखाने भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं? झूठे दावे के साथ वीडियो वायरल, जानें सच्चाई
भारत ने कुछ किया भी नहीं और पड़ोसी मुल्क को मिला सबसे बड़ा दर्द, इस ISI अफसर का खात्मा