भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक 'सिविल सेवा परीक्षा' है, जिसमें हर कोई IAS बनने का सपना देखता है। हालांकि, इस सपने को पूरा करने वाले केवल कुछ ही होते हैं।
परीक्षा के दौरान अजीब सवाल
यदि कोई उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर भी लेता है, तो इंटरव्यू में 'पर्सनालिटी टेस्ट' के दौरान कई अजीब सवालों का सामना करना पड़ता है। इन सवालों के जवाब देने में कई बार दिमाग चकरा जाता है।
आइए, इन अजीब सवालों और उनके मजेदार उत्तरों पर एक नजर डालते हैं:
अजीब सवाल और उनके जवाब
1. यदि मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?
जवाब: सर! आपसे अच्छा मैच मुझे अपनी बहन के लिए नहीं मिलेगा।
2. महेश और सुरेश जुड़वा भाई मई में पैदा हुए, लेकिन परिवार वाले उनका बर्थडे जून में मनाते हैं। ऐसा क्यों?
जवाब: ऐसा इसलिए क्योंकि मई उस जगह का नाम है जहां दोनों का जन्म हुआ था।
3. एक कच्चे अंडे को आप कॉन्क्रीट के फर्श पर कैसे गिराएंगे कि वो टूटे नहीं?
जवाब: कॉन्क्रीट का फर्श बहुत मज़बूत होता है। वह नहीं टूटेगा।
4. यदि 2 कंपनी है और 3 भीड़ है तो 4 एवं 5 क्या होंगे?
जवाब: 9 होंगे।
5. एक बिल्ली के तीन बच्चे थे, और मई। मां का नाम क्या था?
जवाब: मां का नाम 'What' था।
6. मोर अंडे नहीं देता, फिर वह बच्चे को कैसे जन्म देता है?
जवाब: अंडे मोर नहीं मोरनी देती है।
7. जेम्स बॉंड के पास पैराशूट नहीं है। उसे ऐरोप्लेन से धकेल दिया जाता है। फिर भी वह बच जाता है। कैसे?
जवाब: क्योंकि प्लेन रनवे पर ही खड़ा था।
8. बिना नींद के एक आदमी 8 दिन कैसे रह सकता है?
जवाब: रात में सो कर।
9. नाग पंचमी का ऑपोज़िट क्या होगा?
जवाब: नाग डिड नॉट पंच मी।
10. अगर आपके एक हाथ में 3 सेब और 4 संतरे, जबकि दूसरे हाथ में 4 सेब और 3 संतरे हैं, तो आपके पास क्या होगा?
जवाब: बहुत बड़े हाथ।
11. Wednesday, Friday, or Sunday शब्दों का इस्तेमाल किए बिना 3 Consecutive Days के नाम बताइए।
जवाब: Yesterday, Today And Tomorrow.
12. यदि एक दीवार बनाने में 8 आदमी 10 घंटे लगाते हैं तो इस कमरे की दीवार को 4 आदमी कितने समय में बनाएंगे?
जवाब: जरूरत ही नहीं है। दीवार पहले से बनी हुई है।
13. एक मर्डर के आरोपी को मौत की सजा दी जाती है। उसे जेल के 3 कमरों में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है। पहले कमरे में आग जल रही है, दूसरे कमरे में बंदूक लिए खूंखार हत्यारें हैं, जबकि तीसरा कमरा तीन साल से भूखे शेरों से भरा पड़ा है। अब उस आरोपी के लिए कौन सा कमरा सबसे सेफ है?
जवाब: तीसरा शेर वाला कमरा। 3 साल से भूखे शेर अब तक मर गए होंगे।
14. सिर्फ 2 का इस्तेमाल कर 23 कैसे लिखा जा सकता है?
जवाब: 22+2/2
15. सोने की उस चीज का नाम बताइये जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
जवाब: चारपाई, इसका उपयोग सोने के लिए होता है और यह सुनार की दुकान में नहीं मिलती है।
You may also like
पाकिस्तान से तनाव के बीच अखिलेश यादव ने लोगों से एकजुटता की अपील की
भारत के हवाई अड्डों पर प्रवेश प्रतिबंध की अफवाह पूरी तरह बेबुनियाद!
मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ के खिलाफ विरोध करने पर भाई-बहन पर हमला
सहवाग ने कहा, 'पाकिस्तान ने युद्ध को चुना है'
एयर इंडिया ने यात्रियों से एयरपोर्ट पर तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील की