अगली ख़बर
Newszop

गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी संग नजर आईं हरमनप्रीत कौर, याद दिलाया 2011 का धोनी मोमेंट, तस्वीर वायरल

Send Push

भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे वर्ल्ड 2025 कप जीत के बाद मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर अपनी ट्रॉफी के साथ वो तस्वीर क्लिक कराई, जो सालों पहले एमएस धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद खिंचवाई थी। इस तस्वीर ने एक बार फिर उस ऐतिहासिक रात की यादें ताज़ा कर दीं, जब भारत ने घरेलू मैदान पर विश्व विजेता बनकर इतिहास रचा था।

भारत की महिला टीम ने जब 2025 वनडे वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उस पल को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई बिल्कुल वैसे ही, जैसे एमएस धोनी ने 2011 में पुरुष वर्ल्ड कप जीत के बाद की थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है और लोगों ने इसे ‘धोनी मोमेंट रीक्रिएट’ का नाम दे दिया है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जबकि हरमनप्रीत की टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया। महिला टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर देश को पहली बार महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई।

दिलचस्प बात ये है कि हरमनप्रीत और धोनी दोनों का जर्सी नंबर 7 है। दोनों वर्ल्ड कप जीतों में कई समानताएं भी हैं  2011 और 2025 दोनों टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेले गए थे, और दोनों बार भारत ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचकर चैंपियन बना।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी बीच पूर्व भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने भी हरमनप्रीत की इस उपलब्धि को “भारत की नई क्रिकेट क्रांति की नींव” बताया। उन्होंने कहा, “जिस तरह 2011 की जीत ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया, वैसा ही असर 2025 की यह जीत आने वाले 10-20 सालों में दिखेगा। हरमनप्रीत ने वही बीज बोया है, जो कभी कपिल देव और धोनी ने बोया था।”

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें