अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में यहां दोनों मैच जीते थे।
इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान और फखर जमान से काफी उम्मीदें होंगी। फरहान भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में इस टीम को मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद से उम्मीदें हैं।
दूसरी ओर, श्रीलंकाई खेमा बल्लेबाजी में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर निर्भर करता है। गेंदबाजी में इस टीम को दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा से उम्मीदें हैं।
आबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक है। हालांकि, स्लोअर बॉलर्स भी कभी-कभी यहां कामयाब हो सकते हैं।
आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि श्रीलंकाई टीम ने 10 मुकाबले जीते।
आबू धाबी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।
Also Read: LIVE Cricket Scoreपाकिस्तान की टीम : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।
Article Source: IANSYou may also like
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से ज्यादा खतरनाक है युवी का नया शागिर्द, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की किया कुटाई, ठोका शतक
Shutdown: अमेरिका में बिना सैलेरी काम करने को मजबूर कर्मचारी, हैरान कर देगी वजह
एक टूथब्रश को कितने दिनों तक इस्तेमाल` करना चाहिए? जाने इसे बदलने का सही समय
UPSC NDA और NA II परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित
IND vs WI: मोहम्माद सिराज ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नम्बर वन