राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इस साल 1300 नई बसें शामिल होंगी। इनमें से 300 बीएस-6 बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जो जुलाई तक शामिल हो जाएंगी। इनमें 288 एक्सप्रेस और 12 सुपर लग्जरी श्रेणी की वॉल्वो बसें शामिल हैं। 200 अन्य बसों की खरीद प्रक्रिया भी चल रही है, जो जल्द पूरी हो जाएंगी। रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि पिछले दो बजट में राजस्थान रोडवेज को बस खरीद और उन्हें अनुबंध पर लेने के लिए सरकार की ओर से लगातार सहयोग मिल रहा है। ऐसे में रोडवेज नई बसों की खरीद और उन्हें अनुबंध पर लेने पर जोर दे रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जा रहा है। इन्हें अनुबंध पर लिया जाएगा। नई वॉल्वो बसें दिल्ली, जोधपुर, उदयपुर, माउंट आबू, चंडीगढ़ आदि रूटों पर संचालित होंगी।
रोडवेज में ऐसे बढ़ेगा बसों का बेड़ा
वित्तीय वर्ष 2024-25 की घोषणा के तहत 300 बसें खरीदी जा रही हैं।
इनमें 12 सुपर लग्जरी और 288 एक्सप्रेस बसें शामिल होंगी।
200 और नई बसों के लिए प्रक्रिया चल रही है।
इनमें 144 एक्सप्रेस, 6 वॉल्वो, 50 स्लीपर और एसी 2x2 शामिल होंगी।
अभी 3500 बसें 4800 हो जाएंगी
रोडवेज में अभी 2700 बसें हैं।
850 बसें अनुबंध पर चल रही हैं।
1300 नई बसें आने से बसों की संख्या में इजाफा होगा।
करीब 4800 बसें होने की संभावना है।
12 वॉल्वो बसें; दिल्ली, उदयपुर, जोधपुर, माउंट आबू और चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी
रोडवेज प्रशासन 800 नई बसें अनुबंध पर लेने की तैयारी कर रहा है। इसमें डीजल के साथ इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। इसके तहत 300 इलेक्ट्रिक बसों को अनुबंध पर लेने के लिए आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया है। इनमें 150 एक्सप्रेस बसें, 100 स्टार लाइन नॉन-एसी 2x2 बसें, 30 एसी 2x2 बसें और 20 सुपर लग्जरी बसें शामिल होंगी। इसके अलावा 500 डीजल बसें अनुबंध पर ली जाएंगी। इससे दिल्ली के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
You may also like
न्यू जर्सी पहुंचे सुदेश, बिजाना के समारोह में होंगे शामिल
संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने का आरोप निराधार : विनोद
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया पुलिस टीम को सम्मानित
अनुसूचित जाति से सम्बन्धित मुकदमों का परीक्षण कर करें आवश्यक कार्यवाही : वी के सिंह
छिबरामऊ की रुचि की मौत पर हरदोई के सर्व वैश्य समाज में उबाल, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा