पटना। बिहार के चुनावी माहौल में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे।
यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे।
प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा।
महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं।
You may also like

महिला सुरक्षा के आंकड़े देकर कांग्रेस ने एनडीए सरकार से पूछे तीन सवाल, जानें क्या कहा

India US Oil imports: चार साल का टूटा रिकॉर्ड... अमेरिका के मन में फूटेंगे लड्डू, क्या यही है भारत में 'ग्रोथ इंजन' दिखने की वजह?

झारखंड के पलामू जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार; हथियार बरामद, हादसे में महिला की मौत

सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना, प्रकाश पर्व में होंगे शामिल

मुंबई-अहमदाबाद के बाद इस रूट पर बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, जानें क्या है मोदी सरकार का फ्यूचर प्लान




