
भागलपुर। जिले में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। पूजा के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं, जिसे सभी कष्टों और बुरे प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।
अनंत भगवान की पूजा कर रहे पंडित अशोक झा ने बताया कि यह पूजा पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरे विधि-विधान से की जाती है। अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अनंत चतुर्दशी का यह पर्व जिले में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम बना रहा।
You may also like
मुस्लिम समाज का बड़ा संदेश: आपदा में इंसानियत पहले, पंजाब के लिए रवाना हुई राहत सामग्री
उच्च न्यायालय ने उमर अंसारी की याचिका नियमित कोर्ट में भेजी
तीसरे बच्चे के जन्म के लिए मातृत्व अवकाश न देना गलत, बीएसए का आदेश रद्द
कश्मीर में अशोक स्तम्भ के अपमान पर कांग्रेस और राजद क्यों? चुप: सम्राट चौधरी
नेपाल में हिंसा और प्रदर्शन के बाद सीमा पर बढी चौकसी