पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
आ रहा है दुश्मनों का काल... भारत का BARC बना रहा 200 MW रिएक्टर; अगली पीढ़ी की पनडुब्बी बनेगी 'साइलेंट किलर'
22 सितंबर को इन 5 राशियों पर बरसेगी माता शैलपुत्री की कृपा, चमकेगी किस्मत
सासाराम में थप्पड़ और चप्पल से हुई बात, डिबेट के दौरान भिड़े RJD और JDU नेता
सिर्फ फुंसियों पर लगाना, 10 मिनट में साफ होगी त्वचा, बाहर जाने से पहले किचन में पड़ी 2 चीजों का करो इस्तेमाल!
गरबा और डांडिया जैसे आयोजनों में धार्मिक परंपराओं का पालन अनिवार्य : श्रीराज नायर